प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव में दो सगे भाइयों को फोन कर दुकान पर बुलाने के बाद कमरे में बंदकर पिटाई की गई। पीड़ितों की मां ने पुलिस से शिकायत की है। महदहा गांव निवासी आरती ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के एक दुकानदार ने उनके पुत्र रवि और सत्यम को फोन कर अपनी दुकान पर बुलाया। दोनों के पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें दुकान के एक कमरे में बंद कर दिया गया। काफी देर तक दोनों बेटे घर नहीं लौटे तो वह अपने पति के साथ उनकी तलाश में निकलीं। खोजबीन के दौरान वे उक्त दुकान पर पहुंचे। जहां घटना की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों बच्चों को लेकर घर लौट आए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ ...