प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 16 -- Pratapgarh Kunda News: बाबूगंज बाजार निवासी सुधीर केसरवानी किराने की दुकान लगाता है। गुरुवार को बाजार का दिन होने से सुबह करीब आठ बजे वह अपनी दुकान को लगा रहा था तभी मोहल्ले के कुछ लोग गालियां देते हुए बाइक के साकर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी। पीड़ित सुधीर केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने राम सनेही साहू, शैलेष साहू, अरविन्द साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...