प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के बाबागंज में मोबाइल की दुकान चलाने वाले मिथुन कुमार को एक व्यक्ति छह सितंबर की शाम फोन कर जान से मारने की धमकी देने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी ने दूसरे नंबर से कॉल करके धमकाया। मिथुन ने कांफ्रेंस पर अपने भाई रवि गुप्ता से बात कराई तो वह दुकान पर आकर मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...