Pratapgarh Kunda News: दीवार बनाने के विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कुटिलिया सांड़देई गांव में 15 अगस्त की सुबह दीवार बनाने के विवाद को लेकर दो पक्ष में लाठी, डंडे और ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। उक्त गांव निवासी मो. एजाज अहमद और मो. सलीम के बीच दीवार बनाने के विवाद हुआ था। एजाज के पक्ष के लोगों ने जमीन को नवीन परती कहकर निर्माण कार्य रोकवा दिया था। शिकायत पर राजस्व टीम ने जांच कर रिपोर्ट दी कि दीवार सलीम अपनी भूमिधरी में बना रहा है। शनिवार को वह दीवार निर्माण करने लगा तो एजाज पक्ष के लोग विरोध करने लगे। लोग दीवार गिराने का प्रयास करने लगे तो दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के असलियत, कल्लू, एजाज, मेराज और दूसरे पक्ष से वकीला बानो, मो. कलीम, मो. इजहार के चोट आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.