Pratapgarh Kunda News: दीवार गिराने में नौ नामजद, 5-6 अज्ञात पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। रानीगंज थानाक्षेत्र के जमुनीपुर लच्छीपुर निवासी विनय उपाध्याय ने नगर कोतवाली के जोगापुर में जमीन खरीदी थी। उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बंटवारे के बाद वह अपनी जमीन पर निर्माण कराने लगे तो एक बार नींव पाट दी गई और दूसरी बार दीवार गिरा दी गई। विरोध करने पर मारने को दौड़ा लिया। 23 अगस्त को आधी रात आरोपी फिर दीवार गिराकर सीमेंट फावड़ा भी उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अनिल कुमार, कल्लू, सरिता, निशा, विकास, उर्मिला, बुद्दर, संदीप व शनीलाल निवासी जमुनीपुर लच्छीपुर थाना रानीगंज और 5-6 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.