प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजाखर निवासी कृष्ण कुमार सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा है कि 25 अगस्त को गांव के संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, लल्ला सिंह पुत्रगण राम मनोहर सिंह, ललिता सिंह पत्नी सोनू सिंह, कंचन सिंह पत्नी राम मनोहर सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवीण सिंह पुत्र गिरवर सिंह, विजय सिंह पुत्र अकबाल सिंह और 6-7 सात अज्ञात लाठी, सब्बल लेकर आए और गालियां देते हुए घर की मुख्य दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...