प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को विभिन्न मांग पर प्रस्तावित विपक्षी दलों के आंदोलन को देखते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ को ट्रेन की सघन निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर से दिल्ली की ओर रवाना होने वाली सभी ट्रेन में विशेष गश्ती दल के साथ चेकिंग का निर्देश रेलवे की ओर से जारी किया गया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर ट्रेन में किसी प्रकार से यात्रियों के साथ कोई अराजकता ना हो इसके लिए स्पेशल ड्यूटी पर सिपाहियों को दिल्ली की ट्रेनों में रवाना किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर समेत नई दिल्ली जाने वाली दर्जनों ट्रेनें निरस्त सुरक्षा व्यवस्था में जीआरपी की...