प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। 24 घंटे तक बारिश न होने से सोमवार शाम तक उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। इससे तापमान भी 4.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शाम को शुरू हुई बारिश देर तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। चार दिन से मानसून मेहरबान है। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर रविवार शाम तक जारी रही। हालांकि शाम को बारिश थमी तो सोमवार शाम तक बादल रूठे रहे। इससे दिन में उमस बढ़ गई और लोग परेशान हो उठे। बारिश न होने से गर्मी के साथ ही उमस बढ़ गई और अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.4 पहुंच गया। रविवार को बारिश के कारण अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया था। शाम को मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया। हालांकि ऐसे हालात नहीं बने ले...