प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के तिगुनाइतपुर निवासी शिवानी पाल की शादी 2021 में नगर कोतवाली के बराछा गांव में अंकित पाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बाद में पति दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहने लगा और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में पति अंकित पाल, ससुर राजपाल, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...