Pratapgarh Kunda News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर भगाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और देवर समेत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंधई के गोलापुर गांव निवासी शाहीन बानो ने बताया कि उनका विवाह 15 साल पहले गोलापुर गांव में जमील अहमद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के समय परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार दिया था। ससुराल वाले असंतुष्ट थे, लगातार एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि जून में पीड़िता के पति जमील अहमद, सास मसरुन्निशा, देवर जलील अहमद व अनीश, देवरानी जैबुन्निशा और सास की बहन मीना ने उसे पीटा। इसके बाद जेवरात व कपड़े छीनकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.