Pratapgarh Kunda News: दर्शन कर रहे रिटायर दरोगा का पर्स चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी रिटायर दारोगा तेजबहादुर सिंह मंगलवार सुबह मां संडवा चंडिका धाम में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। दर्शन के दौरान उनकी जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो हजार रुपये नकद, आधारकार्ड, पहचान पत्र, निर्वाचन कार्ड और पैन कार्ड था। पूजन के बाद बाहर निकले तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.