Pratapgarh Kunda News: थार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज-पट्टी मार्ग के टडवा गांव के पास ई-रिक्शा को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज लाया गया। जहां से चार लोगों को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। रानीगंज के पचरास निवासी 45 वर्षीय चालक विनय पांडेय, 25 वर्षीय पड़ोसी अंकित पांडेय के साथ ई-रिक्शा से बीरापुर बाजार सवारी छोड़ने जा रहे थे। जिसमें बीरापुर बाजार के रहने वाले मनोज विश्वकर्मा की 35 वर्षीय पत्नी कंचन विश्वकर्मा, 14 वर्षीय बेटा रवि विश्वकर्मा, 12 वर्षीय बेटा उत्सव विश्वकर्मा तथा 15 वर्षीय बेटी अंजू सवार थे। टंडवा बस स्टॉप के पास भगवतगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.