प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 17 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा (प्रतापगढ़), संवाददाता। तेज साउंड बजाने पर शुक्रवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर पंडाल में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के विरोध पर हमलावर पक्ष की महिलाएं घरों की छतों से ईंट पत्थर फेंकने लगीं। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए भेजा। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त कराया। छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के दहेंगरी जमालपुर गांव में स्थापित नवदुर्गा पूजा पंडाल में शुक्रवार रात करीब नौ बजे आरती के बाद बच्चे तेज धुन पर नृत्य कर रहे थे। साथ ही प्रसाद वितरित किया जा रहा था। तभी मोहल्ले के दूसरे समुदाय के कुछ लोग ...