प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। मां संडवा चंडिका धाम में आने वाले चढ़ावा की जांच के लिए डीएम की ओर से गठित टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर जांच की। टीम ने मेला कमेटी, ग्राम पंचायत को तीन दिन में तीन वर्ष की आय व्यय का लेखा जोखा देने का निर्देश दिया है। तहसीलदार सदर अविनाश शुक्ल और बीडीओ इशरत रोमेल शाम चार बजे धाम पहुंचे। यहां उन्होंने धाम की व्यवस्था, आय-व्यय के बारे में जानकारी की। मेला कमेटी और ग्राम पंचायत की ओर से लगाई गई दान पेटिका के बारे में जानकारी की। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। धाम में आने वाले चढ़ावा, उसके खर्च के बारे में सही तथ्य न मिलने पर मेला कमेटी, ग्राम पंचायत के तीन वर्ष का लेखा जोखा तीन दिन में प्रस्तुत करने को कहा...