प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय सेवक निवासी निजामुद्दीन की बेटी सबरीन बानों की शादी 2014 में इलाके के चमरूपुर पठान निवासी समून के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। चार बच्चे होने के बाद भी लोग उसे प्रताड़ित करते रहे। 28 जुलाई को शौहर ने उसे मारापीटा और तीन बार तलाक बोलकर बच्चों के साथ घर से भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद शौहर समून, सास रियाजुल, ससुर मो. फारुक, ननद फहरीन, नैमतुल और देवर जुवैर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...