प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: अजगरा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार दोपहर में फीडर मेंटिनेंस का कार्य कराया जा रहा था। जिससे उपकेंद्र से जुड़े तेजगढ़, बढ़नी, साहबगंज, लीलापुर, बहुचरा, मोहनगंज, अजगरा, सरायआनादेव समेत दर्जनों से अधिक गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अजगरा विद्युत उपकेंद्र का कहना है कि फीडर मेंटिनेंस का कार्य कराए जाने की वजह से सप्लाई बंद रही। करीब तीन घंटे बिजली कटौती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...