Pratapgarh Kunda News: तीन को जहरीले जन्तु ने काटा, दो गंभीर रेफर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 16 -- Pratapgarh Kunda News: रामगढ़ बनोही गांव निवासी राजकुमार की 52 वर्षीय पत्नी सरोजा देवी को गुरुवार शाम करीब चार बजे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। बाघराय थाना क्षेत्र के छेंगवा नहर निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा के 38 वर्षीय बेटे अजय कुमार विश्वकर्मा को गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर के भीतर ही किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरेडीह गांव निवासी राजकुमार के 30 वर्षीय बेटे सागर तिवारी को किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी कुंड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी सरोजा देवी और अजय कुमार विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.