प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में तीसरे दिन बुधवार को दो पाली में हुई। इसमें 761 अभ्यर्थी शामिल रहे और 124 अनुपस्थित रहे। बुधवार को डीएलएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा जिले के तीन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज सिटी पर दो पालियों में हुई। पहली पाली में पंजीकृत 250 के सापेक्ष 198 अभ्यर्थी शामिल रहे और 52 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 635 के सापेक्ष 563 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे, जबकि 72 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: डीएलएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए 2769 प्रशिक्षु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...