प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत कुंडा में बुधवार की शाम तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा रोडवेज बस स्टेशन से शुरु होकर डाकघर, भगवन तिराहा, सरयू नगर, मेन चौराहा, खैराती रोड, अस्पताल तिराहा होते हुए पुन: रोडवेज बस स्टेशन पहुंची। तिरंगा यात्रा में डीजे पर गूंजते राष्ट्रभक्ति के गीतों ने युवाओ में उत्साह का संचार किया। यात्रा में उमड़ी भीड़ को लेकर कोतवाली पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रही। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री सतीश चौरसिया, भाजपा नेता भूपेन्द्र पांडेय, डॉ. मनोज पांडेय, मंडल अध्यक्ष रुपा गौतम, राम मूरत पटेल, चुन्ना तिवारी, गोलू शुक्ला,सुरेश तिवारी, राजेश शुक्ला, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, दिनेश गौतम, उमालालतिवारी, रीतासोनी, विमला...