प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के प्राथमिक विद्यालय मादीपुर में सोमवार रात ताला तोड़कर चोर एमडीएम का सामान और अन्य सामान उठा ले गए। मंगलवार को जानकारी होने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कौशल ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ रैला में भी सोमवार रात चोर ताला तोड़कर विद्यालय से एसडीएम का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गायत्री मिश्रा ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...