प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा निवासी वकीला पत्नी मो़ रहीश ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि 31 अक्तूबर को सुबह वह अपने मायके से घर पहुंची तो देखा कि माजिदा पत्नी साबित अली, दिलशाद, पति रहीश अहमद व दो तीन अज्ञात लोग ताला तोड़कर सामान इधर-उधर कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इससे पहले भी पीड़िता के घर में आग लगा दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...