प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। एक दिन की बारिश के बाद ग्रामीणों इलाकों की अधिकांश गड्ढा युक्त सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। अंतू इलाके के बैजलपुर गांव की सड़क के गड्ढे में जलभराव से गांव के लोग परेशान हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि कई साल से लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के अधिकारियों को मरम्मत के लिए शिकायती पत्र भी दिया गया। कई बार अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत जल्द कराने का भरोसा दिया है। सड़क से स्कूल जा रहे बच्चों को परेशान हो रही है। ग्रामीणों की ओर से जल्द ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: डेढ़गावां-डोहला मार्ग पर जलजमाव की समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...