प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। घर से निकले युवक का पैर फिसलने से वह तालाब में गिरा तो डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में चल रही तैयारियों पर विराम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसई गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार रविवार सुबह घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। घंटों उसके घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह मनोज का चप्पल गांव के बाहर तालाब में उतराया दिखा, परिजनों को शक हुआ तो गांव के लोग तालाब में उतरे तो उसका शव बरामद हुआ। मृतक मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, उसकी बहन की शादी 30 नवंबर को होनी है। युवक के मौत को लेकर शादी वाले घर म...