प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। इलाके में सोमवार रात हवा के साथ बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन के तार पर नीम के पेड़ की डाल गिरने से लच्छीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इससे नॉर्थ फीडर के रस्तीपुर, टोडर पट्टी, वीठलपुर, सवैया, रुपीपुर, पचरास, विष्णुपुर, दरियापुर, लच्छीपुर, गोसाईंपुर, सहजवार, हरिहरगंज, चांदपुर, हथौड़ा सराय सहित चार दर्जन से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। मंगलवार सुबह डाल काटकर मरम्मत के बाद आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इस बाबत एसडीओ अभिनय श्रीवास्तव ने बताया कि 11 हजार की लाइन पर पेड़ की डाल आने के कारण रात 11 बजे सप्लाई बंद हो गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मुख्य लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल मंगलवार सुबह आठ बजे सप्लाई बहाल की गई।

हि...