प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़। थाने के दरोगा अंशू सिंह सेंगर ने चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में खड़े देख उसकी तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सोनू सरोज निवासी सेमरा संग्रामगढ़ के रूप में हुई। थाने लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिसकर्मियों ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...