प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। अमेठी के पूरे हरबक्श तिवारी का पुरवा (महमदपुर) निवासी शिवम तिवारी उर्फ आदर्श तिवारी को पुलिस ने गुरुवार सुबह चेकिंग के दौरान लालगंज-घुइसरनाथ मार्ग पर महिमापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार से जा रहा था। चेकिंग के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। कार को सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...