प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: नगर कोतवाली की हॉस्पिटल चौकी इंचार्ज अर्चना सिंह ने रामलीला मैदान के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी प्रिंस सरोज बताया गया। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि बरामद बाइक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक की है। आरोपी ने चार दिन पहले परिसर से चोरी की थी। उसे जेल भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...