Pratapgarh Kunda News: डेरवा में पुलिस के सामने व्यापारियों में हुई मारपीट
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में रविवार शाम रुपये के लेनदेन के विवाद में पुलिस के सामने व्यापारियों में लात जूते चले। तराजू, बाट और डंडे बरसने लगे। हालांकि बाद में उनके बीच थाने में समझौता हो गया। डेरवा में रविवार को साप्ताहिक बाजार रहती है। शाम को बाजार में दो सिपाही पहले से ही मौजूद थे। दुकानदारों में विवाद हो गया। यह देख सिपाही बीच बचाव करने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद दोनों पक्ष ने सिपाहियों की एक नहीं सुनी। सिपाहियों के सामने ही एक दूसरे के ऊपर बाट, तराजू, लात घूसे से हमला जारी रखा। स्थिति संभालती न देख सिपाहियों ने सूचना थाने पर दी। थाने से फोर्स आई तब स्थिति को कंट्रोल किया जा सका। कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.