Pratapgarh Kunda News: डेढ़ घंटे गुल रही दहिलामऊ उपकेंद्र की बिजली
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सोमवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही। उपकेंद्र के जेई विजय सिंह ने बताया कि भुपियामऊ ट्रांसमिशन से उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए की मेन आपूर्ति में फॉल्ट की वजह से बिजली गुल हुई थी। बिजली गुल रहने से अष्टभुजा नगर, मीराभवन, आवास विकास कालोनी, सगरा, पूरे केशवराय, पूरे ईश्वरनाथ, दहिलामऊ सहित कई मोहल्ले की सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। मरम्मत के बाद रात करीब नौ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.