प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर के बराछा स्थित गोशाला में संरक्षित गायों और गोवंशों को चारा खिलाकर डीएम अभिषेक पांडेय और सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने दीपावली मनाई। डीएम ओर से गोशाला में आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शामिल सभी अफसरों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने गोवंशों को हरा चारा, गुड़ आदि खिलाया। अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों ने गोशाला में संरक्षित गोवंशों के बेहतर रख-रखाव एवं पशु कल्याण के लिए स्थापित पशु कल्याण कोष में स्वैच्छिक अंशदान किया। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में एडीएम प्रेमचन्द मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: डीएम ने वृद्...