प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को नरायनपुर स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, पुस्तकालय, खेल मैदान और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद नरायनपुर लक्ष्मणपुर स्थित वृहद संरक्षण गोशाला का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 23 शैक्षणिक संस्थानों विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजनविद्यार्थियों से बातचीत जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी ने कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने पढ़ाई की स्थिति, विद्याल...