प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल में प्रस्तावित अजगरा महोत्सव की तैयारियां जानने के लिए डीएम अभिषेक पांडेय गुरुवार को अजगरा पहुंच गए। उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर महोत्सव के सम्बन्ध में जानकारी ली और कहा कि इस वर्ष अजगरा महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने तालाब का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए शौचालय और अन्य कार्यों का अवलोकन किया। अंत में उन्होने संग्रहालय का निरीक्षण कर वहां पर रखे गए पुरातत्व के अवशेषों का बारीकी से अवलोकन किया और जानकारी ली। उन्होंने निर्झर प्रतापगढ़ी से अवशेषों और महोत्सव के बारे में बातचीत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...