प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के साथ थाना कोतवाली नगर पर जनसुनवाई और निरीक्षण किया। शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता के साथ मौके पर जाकर प्रकरण की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक फरि...