प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू/लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से अमेठी घर जाते समय डिवाइडर से टकराकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता और ट्रैक्टर से कुचलकर चालक की मौत हो गई। दोनों घटनाएं सोमवार रात की हैं। अमेठी के मुंशीगंज निवासी अधिवक्ता त्रिवेणी मिश्र के दो बेटों में बड़े 27 वर्षीय शुभम मिश्र उर्फ ऋषभ इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करते थे। सोमवार शाम वह प्रयागराज से बाइक से घर जा रहे थे। चिलबिला-अमेठी मार्ग पर अंतू थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। धक्का लगने से वह सड़क पर बने डिवाइडर में जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एआरटीओ चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजवाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रतापगढ़ मुख्यालय पर र...