प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। चंघईपुर उपकेंद्र से जुड़ी 11 हजार केवीए की लाइन को छू रही यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रही थी। ग्रामीणों के कहने पर निजी लाइनमैन 40 वर्षीय राजीव विश्वकर्मा उसे काटने लगा। डाल कटते ही वह विद्युत लाइन पर गिरी और राजीव करंट की चपेट में आने से झुलस गया। उसे ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...