प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। मां के निधन पर घर आए युवक की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। नगर कोतवाली क्षेत्र के गड़ई चकदेइया निवासी देवी प्रसाद वर्मा का 27 वर्षीय बेटा मोतीलाल वर्मा मुंबई में गाड़ी चलाता था। चार दिन पहले मां गेंदा देवी के निधन पर वह घर आया था। शुक्रवार शाम किसी काम से गायघाट के राम-राम चौराहे पर गया था। वहां से लौटते समय लोहंगपुर-सुखपालनगर बाईपास पर अंतू क्षेत्र के जहरगो गांव के पास बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोतीलाल पांच भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। उसकी पत्नी नीलम और तीन बेटियों समेत परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल ह...