Pratapgarh Kunda News: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। ढाबे पर काम करने वाले वृद्ध को पैदल जाते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हथिगवां थाना क्षेत्र के तिगुनाइत का पुरवा देवीगढ़ गांव निवासी 65 वर्षीय कल्पनाथ भदरी चौराहे एक ढाबे पर रहते थे। प्रयागराज-लखनऊ स्थित भदरी ढाबे पर रहने वाले कल्पनाथ सोमवार को दोपहर बाद पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी भेजा। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सूरजकली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.