प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालूपटी गांव निवासी छेदीलाल मौर्य का 45 वर्षीय बेटा शिव कुमार मौर्य उर्फ गुड्डन बुधवार शाम घर के पास ही खेत की जोताई के दौरान काम कर रहा था। तभी अचानक वह ट्रैक्टर के बीच में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घबराए परिजन घायल को सीएचसी ले गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पत्नी रीना, बेटी प्रियांशी, बेटे शिवम, सत्यम, सुन्दरम समेत अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के भाई सन्तलाल मौर्य उर्फ मुन्नू की तहरीर पर पुलिस ने शव का प...