प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस पर चढ़ते समय गिरकर घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। देर रात तक लोग मेडिकल कॉलेज में ही डटे रहे। देहात कोतवाल के रामपुर गौरी निवासी 55 वर्षीय अयाज अहमद लखनऊ जाने के लिए मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन आया था। दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस रवाना होते ही वह उस पर चढ़ने लगा लेकिन फिसलकर गिरने से उसका सिर फट गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी के सिपाही उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। बताते हैं कि यहां वह देर तक बैठा रहा और लोगों से बात भी करता रहा। टांके लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और रिश्तेदार पहुंचे तो चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही क...