प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा। इलाके के सराय भीमसेन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ओरीडीह गांव स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे लाइनमैन नन्हेलाल मौर्य ने ग्रामीणों की मदद से मोर को ट्रांसफॉर्मर से नीचे उतारा और घटना की जानकारी विभाग को दी। इसके बाद भी कोई मौके पर नहीं आया। इसे लेकर लोगों में रोष दिखा। जेई मार्कंडेय यादव ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान से बात कर उसे दफनाने के लिए कहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...