Pratapgarh Kunda News: ट्रांसफार्मर का टर्मिनल केबल जलने से गुल रही बिजली
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े तेलिया चौराहा के समीप शनिवार दोपहर 250 केवीए की ट्रांसाफॉर्मर के टर्मिनल केबल में धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की तेज लपटों की बीच लो टेंशन टर्मिनल केबल जलने लगा। मामले की जानकारी के बाद उपकेंद्र से सदर फीडर को बंद किया गया। घटना की जानकारी के बाद फायरसर्विस के कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तेलिया चौराहा, विक्रम तिराहा, आंशिक बेल्हा देवी रोड, आंशिक भुलियापुर मोहल्ले में 200 मकान, 100 दुकानों की करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। बाबागंज उपकेंद्र के कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर के लो टेंशन केबल को बदलने के बाद शाम के समय आपूर्ति बहाल कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.