प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । दिलीपपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ट्रांसफॉर्मर का केबल शनिवार रात जलने से पुरानी व नई बाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लगभग 200 से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 12 घंटे अंधेरे और उमसभरी गर्मी में बिताने पड़े । शनिवार रात करीब 11 बजे दिलीपपुर बाजार में लगे 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर के बाहरी एलटी लाइन के केबल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन केबल पूरी तरह जल चुका था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भाभानगर में 18 घंटे बिजली गुल होने पर सबस्टेशन घेरा इस कारण पुरानी बाजार और नई बाजार के व्यापारी व घरेलू उपभोक्ताओं...