प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: मदरसा (चाहिन) निवासी 32 वर्षीय राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बच्चन पूना शहर में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को वह अपने मित्र के जन्मदिन में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे। रात करीब 12 बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंजीनियर की मौत से पत्नी श्वेता सिंह के साथ 12 वर्षीय बेटे आर्यन, पांच वर्षीय बेटे अव्यान व छह माह के मासूम बेटे विवान पर पहाड़ टूट पड़ा। इसके साथ ही घटना की सूचना से परिवार के लोगों के साथ गांव में गमगीन माहौल है। मृतक परिवार का इकलौता वारिस था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...