प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बाइक से जा रहे युवक की ट्रक से कुचल की मौत हो गई। साथ मौजूद उसका भतीजा घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले आया गया है। पट्टी कोतवाली के शरमा समोगरा गांव निवासी 28 वर्षीय श्यामू सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे अपने 35 वर्षीय भतीजे धर्मेश के साथ बाइक से पृथ्वीगंज की ओर जा रहा था। पट्टी कोतवाली के ढाकापुर मंदिर के पास एक ट्र्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे श्यामू ट्रक के नीचे चला गया और चक्के से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि भतीजा धर्मेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले गए वहां से मेडिकल कॉलेज रेफऱ कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...