प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज के पूर्ति निरीक्षक अकमल जमाल ने टैंकर से तेल निकालने के मामले में देल्हूपुर थाने में केस दर्ज कराया है। टैंकर चालक देल्हूपुर का ही रहने वाला प्रदीप कुमार बताया गया। 25 अगस्त को देल्हूपुर में टैंकर से तेल निकालते समय पुलिस ने से पकड़ा था। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक जांच के लिए पहुंचे तो पता चला कि टैंकर से निकाला गया तेल मनीष यादव की दुकान पर रखा गया है। पूर्ति निरीक्षक ने वहां से 120 लीटर तेल बरामद कर मनीष यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनिकम का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...