Pratapgarh Kunda News: टीम मिशन शक्ति ने बालिका सुरक्षा को किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की टीम मिशन शक्ति की महिला आरक्षी शनिवार को चन्द्र गुप्त मौर्य आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंची। महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। किसी भी आपात स्थित में सरकार के जारी किए गए हेल्प लाइन नम्बरों पर फोन करने को जागरुक किया।टीम मिशन शक्ति प्रभारी रोहित यादव की अगुवाई मे रीतेश राणा, महिला आरक्षी पिंकी यादव, कृति सिंह, किरन बिन्द आदि दोपहर में चन्द्र गुप्त मौर्य आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे। छात्राओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों के प्रति जागरुक किया। किसी भी तरह की अप्रिय घटना, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस एवं सरकार के जारी किए संबंधित हेल्प लाइन पर जानकारी देने को प्रेरित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.