Pratapgarh Kunda News: टाउनशिप के लिए 100 हेक्टेयर भूमि का कराया गया बैनामा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर से सटी सदर ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में आवास विकास परिषद की ओर से विकसित की जा रही टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत 141 के सापेक्ष 100 हेक्टेयर भूमि के बैनामा की प्रक्रिया अफसरों ने पूरी कर ली है। इसके अलावा अधिग्रहित भूमि के कुछ भूखंड पर किसानों की ओर से की गई आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा चुका है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द टाउनशिप विकसित करने का काम भी शुरू कराया जाएगा। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत टेउंगा, बड़नपुर और भुपियामऊ के 141 हेक्टेयर रकबे पर आवास विकास परिषद की ओर से टाउनशिप विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर उसका बैनामा कराया जा रहा है। सम्बंधित किसानों को सर्किल रेट से 10 गुना अधिक मुआवजा दिया जा रहा है। टाउनशिप व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.