प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। आवास विकास परिषद की ओर से टाउनशिप विकसित करने के लिए चिह्नित की गई भूमि पर अब संबंधित किसान खेती नहीं कर सकेंगे। इसके लिए परिषद की ओर से सम्बंधित किसानों को नोटिस भेजकर रोक लगा दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि किसी भी समय परिषद की ओर से टाउनशिप विकसित करने के लिए निर्माण शुरू हो सकता है। आवास विकास परिषद की ओर से शहर से सटी टेउंगा, बड़नपुर और भुपियामऊ ग्राम पंचायत में टाउनशिप विकसित करने के लिए 141 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। वर्तमान में उक्त भूमि के किसानों से आवास विकास बैनामा करा रहा है। धान की खेती का मौसम शुरू होने पर आवास विकास परिषद की ओर से अधिग्रहीत भूमि से जुड़े किसानों को नोटिस भेजकर फसल बोने पर रोक लगा दी गई है। परिषद की ओर से कहा गया है कि ...