प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर शुक्रवार रात भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का आयोजन कमेटी की ओर से हुआ। स्थानीय लोगों के साथ ही लखनऊ से आए कलाकारों ने कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी, गीत, नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। मां के मंदिर पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में कन्हैया की झांकी आकर्षक तरीके से सजाई गई थी। रात 12 बजे मंदिर के पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ल ने भगवान का जन्म कराया तो श्रद्धालुओं ने उमंग और उत्साह में पुष्प वर्षा कर पटाखे फोड़े और उपहार लुटाते हुए खुशियां मनाई। इसके पहले गुड्डू मौर्य की पार्टी, लखनऊ के कलाकारों ने आकर्षक झांकी, गीत, नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नारीबारी में श्री...