प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मेला परिसर में झांकियां समय से पहुंचे, झांकियों के प्रदर्शन में डीजे संचालक संयम बरतें, हाईवे पर एक जगह पर दस मिनट से अधिक न रोकें। यह बातें मानिकपुर थाने में आयोजित रामलीला कमेटी के साथ प्रशासनिक बैठक में इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय ने कही। रामलीला मेला कमेटी के प्रबंधक सुनील सोनकर ने मेले के संचालन की रुपरेखा प्रशासनिक कमेटी के समक्ष प्रास्तुत किया। झांकियों की संख्या, संचालन, वालियंटरों की सूची की जानकारी दी गई। कमेटी के पदाधिकारियों, झांकियों के संचालको की बात सुनने के बाद इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी लोग समय,संयम और धैर्य के साथ मेले का संचालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायस...